Sunday, January 22, 2012

गुरु चरण




गुरु चरण जहाँ पड़े वो माटी पावन जान
जहाँ गुरु दर्शन भये वो सच्चा तीरथ स्थान

लोग कई बार असमंजस में पड़ जाते है कि इन टीचर्स को आखिर मिलता क्या है? ये क्यों जगह जगह घूम लोगो को सुदर्शन क्रिया सिखाते है, सत्संग कराते है, इंट्रो-टॉक देते है? कई लोग तो ये भी सोचते है कि हमें ज़रूर भारी कमीशन मिलता होगा। भाई कमीशन तो मिलता है और वो भी बड़ा भारी! कोई आज के ज़माने में कोड़ियो के भाव तृप्ति बेचे तो कोई क्यों न ले? संतुष्टि का कमीशन मिलता है और उसपर कृपा का बोनस भी। जब चलते है तो लगता है कि ये पैर अपने नहीं नारायण के है। जब बोलते है तो लगता है जाने कहा से रस फूट-फूट कर निकल रहा है। अगर अपने आप से प्रेम में पड़ना है तो किसी को सुदर्शन-क्रिया भेट करके देखो, अपने होने पर गर्व होने लगेगा। ये रस जितना बांटो बढ़ता है। जितना प्रेम दो, हज़ार गुना होकर वापस आता है। जीना क्या है धीरे धीरे समझ आ रहा है। देने का जो सुख है वो लेने से कितना बड़ा है। जय गुरु देव!

Thursday, April 28, 2011

आज सुबह से ही मै अपने पलंग के नीचे कुछ टटोल रहा था

आज सुबह से ही मै अपने पलंग के नीचे
कुछ टटोल रहा था
कंप्यूटर पर अपना पुराना नाम लिखा और सर्च किया

कपडे बिखेर कर देखा
किताबे कुछ उलटी कुछ पलटी
कुछ किताबो में निशाँ तो थे पर वो नहीं था जो मै ढूढ़ रहा था

टेबल के किनारे कुछ लव्ज़ चिपके थे
कमरे के कोने वाली मकड़ी को कुछ याद था
पर वो व्यस्त थी जाला बुनने में
वो जाने क्यों बुनती रहती है सालों से

कुछ पुरानी तस्वीरो में ताज़ा यादे थी
उनके साथ सो जाने का मन किया

आज सुबह से ही मै अपने पलंग के नीचे
कुछ टटोल रहा था......

Monday, February 21, 2011

कमी नहीं है..... बस तू नहीं है....




कही कही से ये पैगाम अक्सर आता है
मेरी आँखों के किनारे नम करके
मेरे सीने को सुकूं दे जाता है....

कही कही से ये पैगाम अक्सर आता है...

सुना है तू लोगो के दिलो में बसने लगा है
उनके गम बांटता है, उनके संग हंसने लगा है...
गाँव में तेरी अम्मी का बड़ा नाम है...
गरीब बुढ़िया को अब सरपंच का भी सलाम है...

बस तेरी याद बहुत आती है...
कही तेरे काम में आड़े न आ जाऊं ये सोचकर
तेरी माँ चुप रह जाती है...

कही कही से ये पैगाम अक्सर आता है
मेरी आँखों के किनारे नम करके
मेरे सीने को सुकूं दे जाता है....

सुना है तू देश-देश घूमता है
बड़े-बड़े लोगो से मिलता है
अच्छा है... बहुत उम्दा है...

तेरे भेजे हुए खूब सारे पैसे
हर महीने मिल जाते है
पर सोचती हूँ काश
तेरे साथ की एक छत भी मिल पाती...
कमी नहीं है.....
बस तू नहीं है....

कही कही से ये पैगाम अक्सर आता है
मेरी आँखों के किनारे नम करके
मेरे सीने को सुकूं दे जाता है....

Monday, February 14, 2011

तन झरता है क्षण क्षण कण कण




तन झरता है
क्षण क्षण कण कण
मन फूले है उल्लास में
मै पूछू अपनी वसुधा से
क्या रखा तन की प्यास में...

तन एक छलावा
मिट जाने वाला सपनो का पुतला है
तू सपनो को सच मान सुखो का पीछा करता निकला है..
मत भूल कि राही राह नहीं ये तो घनश्याम कि माया है..
पञ्च-इन्द्र के बादल ने तुझसे तेरा स्वरुप छिपाया है...

Thursday, November 11, 2010

Doing Nothing.. Exactly Nothing

Just another day, planning for a wonderful future. I will do this, that, everything. I will learn flute and then play it in paf. May be I should start preparing for CAT. I should write songs and may be I should again start dramatics. And then suddenly there is this moment when you encounter a high scorer of you batch who is having his intern in France and your mind flips over and says may be I should have given more attention to my studies. Who knows I could have been a topper...

And then I thought of listening Pt. Hari prasad chaurasia on You Tube. What a magical flute. Raag durga. Suddenly everything stopped and I closed my eyes. Everything empty yet so blissful. I didn't want anything. No comparisons, No plans, just an emptiness. And I said to myself- That it is! That is what I was searching for behind all my plans: the bliss, the satisfaction. I felt as if I have read the "Alchemist" again. The treasure we have being searching outside and finally find it at our own doorsteps. But may be the tour to Egypt was needed to know this. Its the nothingness which is mother of everything which is substantial. Its the stillness all of our creativity comes from. Have you ever thought of doing something just for the sake of doing it? And yet giving your 100%. What was the last time your mind was 100% here and now? Neither in the future nor in the past. Exactly here and now. Right now. This moment.Still and calm.

Wednesday, September 15, 2010

तेरे सात दिए

ऐ हवा, चल ज़रा
मेरा आंसू एक सुखा दे
पथराई सी आँखों में प्रेम के
दीपक सात बुझा दे

वो सात दिए जो सात दिनों में
तूने मन में जलाए
वो सात दिए जो सात क्षणों में
तूने प्रिये भुलाए

वो दीपक तेरी यादो के
जो सात रंग के सपने थे
जो पल मेहमान थे जीवन में
वो पल काहे के अपने थे

पर हाँ आँखे मूंदू तो अब भी
तुम्ही दिखाई देती हो
जब चलूँ अकेला उन सड़को पर
तुम्ही सुनाई देती हो...

चलने दे मुझे, है काम बड़े
जो राह में मुझको करने है
तेरी याद भी मेरा क्या लेगी
बस दो नैना ही भरने है...

पर फिर भी याद रहेंगे मुझको..... तेरे नैना, तेरे नैना, तेरे नैना रे....



Tuesday, September 14, 2010

Desires make you Handicapped!


What is desire? A search of happiness in future. A concept that mind will be happy sometime when something will happen.Or wanting a good experience to come back to you.You may want a person, an object or a situation, it doesn't really matter.After all you are craving for an object of sense. An object which is supposed to raise few goody emotions in your mind and make your life so called happy. Look back once and see how many times have you desired something immensely? You run after an object which seems to be promising. But has anything ever completed its promise? If you get the thing and your mind becomes happy and peaceful for a moment or may be for a little longer time. What happens then? The mind again starts its wheel of craving and starts asking for something else. After every desire you are the same. If you see closely many botheration in your life right now are because of some fulfilled desires of the past. You wanted to get a girlfriend and now you want to get rid of your relationship.Feverish mind can never experience happiness because its stuck with a thing. Desires don't let us be what we are and don't let us do what we really want. They bind the mind, restrict its vastness and don't allow intution to happen. In feverishness we forget all the things we have. We stop enjoying this present moment, everything which divine is offering us. The learning stops and blossoming stops. Ask yourself do you really want it? What will change in your life if you have it? Do you want to live a life craving for things one after another. When will you get time to love this nature my dear?
And if we are stuck with a craving even this beautiful knowledge of liberation becomes a crutch for us. Because desires have made you handicapped. Unable to walk and see the beauties this universe has to offer you!
Stop and see what is that which you really want? Desire something so that no other desires need to arise after its fulfillment.

"Its fine if you have desires but don't let desires have you" -sri sri.

Jai Guru Dev! :)

Monday, March 1, 2010

Live It Before It Leaves You!


Life is too short to be sad, to be frustrated,
to complaint and to blame.

Life is too short to be wasted in expectations,
To be ruined in useless imaginations...

It flies before you could get a glimse
It changes faster than your whims...

So steady it seems..Its not indeed....
leave behind the mind.. you take the lead..

Love, laugh, dance, sing, live every moment...Live it before it leaves you!

Tuesday, January 5, 2010

निरोत्तमा

सांवला शरीर, धूल से सने उलझे हुए काले बाल, मैली-कुचैली फ्राक, नाक में एक नथ ,गले में एक रंग बिरंगी माला और हाथ में एक झाड़ू। नंगे पैर ट्रेन के कम्पार्टमेंट में घूमती इस १०-१२ साल की लड़की को आपने भी कई बार देखा होगा। ये लड़की तरह-तरह की जातियों, बोलियों और क्षेत्रो में पायी जाती है। भारतीय रेल की जहां-जहां पहुँच है ये लड़की वहां-वहां होती है।
कभी ये ट्रेन क कम्पार्टमेंट में झाड़ू लगाकर यात्रियों से पैसे मांगती है और कभी छोटे-छोटे खिलौने, बिस्किट आदि बेचकर पैसो का जुगाड़ करती है। और कभी कुछ करने का मन न होने पर भीख मांग लिया करती है, क्योकि इसे पता है कि घड़ी में १२:३० बजते ही पेट खाना मांगेगा, ये सोचे बिना कि नीरू के पास पैसे है या नहीं। निरोत्तमा, ये नाम इसके चाचा ने रखा था। वही चाचा जिसे ये हर रात अपनी कमाई हवाले करती है। निरोत्तमा, इस नाम का अर्थ तो मुझे पता नहीं पर शायद उत्तम शब्द
थोड़ा आश्चर्यजनक था। उत्तम तो वो थी और सुन्दर भी, जब मैंने उसे दरवाज़े के किनारे बैठकर गुज़रते पेड़ो को निहारते देखा था। मैंने सोचा, जिस दिन मै इसका भाग्य बदल पाया, खुद को भाग्यशाली समझूँगा।

Tuesday, November 17, 2009

मेरे साहिब




ये चेहरा बन के दर्पण
हो तुझको अर्पण प्रियतम
मुझमे हो छाया तेरी
तेरा साया हो ये जीवन

मेरी सांस-सांस सुमिरे तुझे
मेरा रोम-रोम करे वंदन
हो नयन मेरे, आंसू तेरे
हर भाव हो तुझसा पावन

Thursday, November 12, 2009

झील



सुबह के ५ बजे है और हम है हॉस्टल-१३ के sky bridge पर... तापमान काफ़ी नीचे है और हम काफ़ी ऊपर।
दूर सामने के रोड की बत्तिया रौशनी कि सुंदर लड़ी बना रही है.... मेरे और उस रोड के बीच एक सुंदर झील भी है... जो हमारे फर्क को साफ़ कर देती है... एक ऐसा फर्क, जिसे मै कभी ख़त्म नही होने देना चाहता... ये फर्क है शोर और शान्ति के बीच का... ये फर्क है भागते मुसाफिर और मंजिल के बीच का... ये झील माया है... एक ऐसी माया जिसने आधी शताब्दी से ज्यादा इस फर्क की रक्षा की है... न जाने कितने विचार इस झील की सतह पर चमकते होंगे, न जाने कितने भाव इसके अंतस में उमड़ते होंगे और न जाने कितने सपने इसके ह्रदय में अपना आसरा पाते होंगे...
पहली बार ये खेल किसी अंधी दौड़ की तरह दीखता है... लगता है जाने कितनी बार अपने को साबित करने के अति-व्यर्थ प्रयत्न करने होंगे... तब मन कही भाग जाना चाहता है... और इसी झील के किनारे-किनारे चलकर माँ के आँचल में छुप जाता है... तब लगता है जो देखा वो न तो काफी था और न ही सच... और अचानक तुम्हारे कान में कोई कह जाता है कि तुम ईश्वर हो...
दो साल से धुंधलाए शब्द साफ़ होने लगते है.... और मेरी दृष्टि मुझे मेरे अस्तित्व कि खोज में कई कदम आगे बढ़ा देती है...क्योकि रास्ते में चलते चलते कही उसने पढ़ लिया था "ज्ञानं परमं ध्येयं"

Friday, August 14, 2009

Take a deep breath In and Relax....Let Go!



well... this is what i am feeling to do right now.After two days of suffering from Viral and studying like a maggu in my bed now i feel like relaxing a bit!
Relaxing? that you have been doing for past two days stupid, you would say and i would agree, it is true that my body was relaxing.
But lets slowly take our attention to my miserable mind which was suffering from a fatal why-why disease(as our dear anand ji names it!).And you know sometimes thinking about the mind using the same mind is very interesting.Seems like a dog is running all around a tree to catch his tail.
While thinking for hours i also think that thinking is meaningless and i should drop all thoughts and i should even drop this thought of not thinking anything.
And suddenly i realize surrendering is so simple and i am doing it thousand times a day.Oh buddy! its time to get enlightened now.

Well.. you must be thinking what keeps me thinking so long.
Guys.. its not different than what you think what everyone thinks and what we have been thinking for years. Plans and plans and plans we make to get recognition, to become famous and rich, to be respectable and beloved.Every time we think we follow concepts which we have built for ourselves over years and years.The same corrupted definition of success which keeps us bound.
Its so funny that keep on running after happiness and fun and it always ends with some or the other regret.No, i don't mean it is always so, but it is most of the times. What is that we are running after? We need to think right now.

So i stop thinking.Lets live life to its fullest.A life which is expression of love and joy.Lets dance and make others dance.Let me meet my god in me.
Take a deep breath In and Relax....Let Go!

Thursday, August 13, 2009

The Professor's Prophecy


We were 6 or may be 7. As we moved out of the IIT main gate we found arjun singh's big poster stuck on a hoarding just outside IIT.Written 'IIT Bombay welcomes our honorable Education Minister Mr. arjun Singh.' "They will soon be regretting" a voice containing suppressed anger struck our ears. "Why to involve politics in IIT" he continued.I turned back and saw professor PI Iyer's anxious face as though a caring father has seen his son drinking for the first time.I wondered whats the matter, our education minister had been invited for institutes's convocation ceremony, so what.How is it equivalent to involving IIT into politics?
Well, the very next day the convocation ceremony happened and the chief guest was honored with flowers, garlands and claps.
Not more than 2-3 months passed one fine morning we read about Arjun Singh's scheme of reservation in IIT.And then started scene. Every news channel was showing same or similar news. People on the roads were being interviewed.It became hottest news of the nation. And most comic scene could be seen inside the campus where two students were holding a banner in there hands written "1947 Lord Curzon, 2007 arjun Singh.Don't divide our country". Most interestingly one of the student was same who honored Mr. Arjun singh with garlands and flowers on convocation day.
It had to happen and we are suffering.He because of his degraded, politically oriented thinking harmed roots of one of the finest universities of the world.

Now I had all my answers. What Prof. Iyer could see that night was nothing less than indication of an storm coming.

Tuesday, June 2, 2009

समर्पण !

समर्पण !
वे कहते है कि समर्पण से तुम मुक्त होते हो। समर्पण से तुम अपनी क्षमताओं को असीमित कर लेते हो। और मेरे मन में ख्याल आता है कि बूँद से सागर हो जाना क्या सच में सम्भव है या बस किवदंती। शून्य से अनंत होने का भाव और दोनों का एक ही होना मुझे कोई मूर्त रूप तो नही दिखाता पर हाँ अमूर्त संभावनाओं को मेरे अन्दर जन्म अवश्य दे देता है। वो संभावनाए जिनके मै केवल सपने देख पाता हूँ। या कभी-कभी बंद आँखों के साथ छू भर लौट आता हूँ।

वे कहते है कि समर्पण का अर्थ है पूरी ज़िम्मेदारी लेना और जब मेरी ज़िम्मेदारी लेने की बारी आती है तो सारी ख़ुद धर लेते है। वे कहते है कि समर्पण से पीड़ा नही होती। फ़िर तुम्हे चाहने में दर्द क्यो होता है। फ़िर हंसते है और कहते है कि प्रेम के स्वभाव में है पीड़ा।
तुम्हारी मुस्कान कुटिल है। कभी-कभी सोचता हूँ कि तुम मेरे भोलेपन पर हंसते हो या अज्ञान पर। पर जब भी तुम हँसते हो मेरे दर्द गायब हो जाते है कुछ याद आता है और सबकुछ भूल जाता हूँ। फिर मै झूमने लगता हूँ।
मै उस पल वो पल हो जाता हूँ।


Monday, May 25, 2009

Till when will you wait?

Often when i hear about enlightenment or the ultimate freedom as the people describe it I get deep into my thoughts and analysis about this state. What is it actually? How can one get totally free? Is it also for me? can i possibly someday become enlightened?... and many more questions i keep on asking myself.
I remember a story when Guruji was telling about a soldier who got enlightened when a bullet hit him in his neck and he got enlightened and thus justifying that its takes more time to pluck a flower than to get enlightened.
It was a satsang evening in vishalakshi. I was sitting quitely near the east-facing door.People were singing and dancing all around . For the first time in satsang i was unable to enjoy as my mind was stuck with some tension. Something that i could not overcome even after trying hard. And even that time i asked myself the same question 'my life would never be free from these situations how can i experience the freedom ? '. After sitting there for about 20 minutes i decided to forget everything and join the dance group in left corner. I went there and joined hands with the circle.
I didn't realize that the place i was standing on was corner of the stair.As soon as i took my first step forward for dance i fell down and hurt my right leg badly. It was so much pain. A few people helped me in getting up and made me sit on some other place. It was hurting like anything.

But at the same moment a thought came in my mind 'this would continue happening till when are you going to wait?'. I got up to dance again. The army doctor who helped me previously told me to take rest and told him "nothing can prevent me from dancing today! not atleast this".
This incidence made me so clear about the relation of pain and suffering. I had a lot of pain but i didn't suffer. Guruji has his own ways to teach and he taught me.

Next morning when my mother came to meet me she couldn't take the way i was. My ankle had a swelling like anything. She applied some moov and told me it would take at least a week to recover. I didn't bother as nothing could bother me after the night's incidence. I went to vishalakshi for doing my kriya. There was a little pain while sitting in vajrasan but as i went on the pain was slowly vanishing. i had a good kriya. And when i opened my eyes to my surprize the swelling was gone. There was a very little pain left.
There were no limits to my happiness.

And from that day i had grown such a faith on my guru that he is there... always.

Jai Guru Dev!



Sunday, March 22, 2009

सच्चा वीर बना दे माँ..

अपने एक मित्र के द्वारा पता चला की कैम्पस में एक ऐसा भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे गरीब बच्चो के विकास केलिए कार्य किया जाता है... मुझे बताया गया कि वे बच्चे मुंबई के slums के है और यहाँ पर वे पढ़ने आते है... कार्यक्रम मुझेबड़ा ही रोचक प्रतीत हुआ और साथ ही साथ इस कार्यक्रम की महत्ता का अनुभव हुआ। किस्मत से मुझे ये सब रविवार कोही पता चला और ये कार्यक्रम भी रविवार को ही होता है। तो बस देर ही क्या थी, जैसे ही शाम हुई मै NCC मैदान कीतरफ़ निकल पड़ा। पहुचते ही देखता हूँ किकई सारे बच्चे और कुछ ३-४ मेरी उम्र के लोग लंगडी खेल रहे थे... मै वहीखड़ा होकर उन्हें देखने लगा। सब लोग एक गोले में खड़े थे; गोले में से एक खिलाडी को चुनकर लंगडा बनाया जाताऔरकिन्ही भी और दो को चुन लिया जाता. अब इन दो लोगो को बचना होता है और लंगडे को एक पैर सहारे दौड़कर ( उछल-उछलकर) उन्हें पकड़ना होता है। जब भी कोई नया खिलाडी गोले में आता तो वह चिल्लाकर बोलता " जय भवानीजय शिवाजी ".
यूं तो मै रोज़ ही जाने कितने खेल और खिलाडियों को देखता हूँ पर ये खेल कुछ अलग सा था। सच पूछो तो ये खिलाडीकुछ अलग से थे... मैंने शायद बहुत लंबे समय से किसी को इतनी जिंदादिली इतनी खुशी और उत्साह के साथ खेलते नहीदेखा था। उन बच्चो ने शायद पूरे वातावरण को आंदोलित कर दिया था। और इस अनजाने आन्दोलन में मेरा मन उत्सव मनरहा था। मै उनसे आँखे हटा ही नही पाया। बस एकटक उन्हें देखता रहा। इस खेल के बाद एक दूसरा खेल भी हुआ जिसमेदोनों टीमो के एक-एक लड़के को आकर दोनों टीमो के बीच रखे रुमाल को पाने की जद्दो-जहद करनी थी। खेल बदल गयापर मियाँ खिलाडी तो वही है॥ फ़िर से वही धामा-चौकडी, चिल्ला-चोट । मन किया कि मै भी जाकर उनके खेल का हिस्साबन जाऊ.... नही अगर ऐसा हो गया तो maturity
की परिभाषा नही बदल जायेगी... सो मै नही गया...

पर हाँ इसके बाद भैय्या ने सबको बैठाकर एक छोटा गोला बनवाया । मुझे दूर खड़ा देखकर उन्होंने मुझे भी साथ बैठने कान्योता दिया। मै इनकार न कर सका। फिर उन्होंने सब बच्चो को कहानी सुनाई। जो सदा सच बोलने की शिक्षा देती थी...

अंत में भैया ने एक गीत सुनाया ( जो उनके पीछे-पीछे हम सब गा भी रहे थे )... गीतकुछ इस प्रकार था॥
" सच्चा वीर बना दे माँ..."

सचमुच इस घटना ने मुझे अन्दर तक छुआ और बहुत सारी चीजे सिखा दी... मुझे पता चला की बच्चे अपना जीवन कितनीखुशी कितने उत्साह के साथ जीते है...
और एहसास हुआ अपनी जिम्मेदारी का क्योकी ऐसे लाखो बच्चे अब भी ऐसे किसी कार्यक्रम का इंतज़ार कर रहे है.....

बर्तन खत्म होने का इंतज़ार

माँ जब बर्तन मान्झकर कमरे में आती तब मै अक्सर उनकी गीली साड़ी से लिपट जाया करता था। और वो प्यार से एकहाथ मेरे सर पर रख देती और दूसरे हाथ से मेरी पीठ सहलाया करती। कभी-कभी अगर थकी न हो तो नीचे झुककर चूमभी लिया करती। फिर मै उन्हें अपने पास ही बैठा लेता। जैसे कि जाने कब से मन ही मन बर्तन खत्म होने का इंतज़ार कररहा हूँ। इस बात को तो मै भी नही समझ पाया कि मुझे उस इंतज़ार का बोध होता था या नही। पर हाँ इंतज़ार ज़रूर होताथा। ममता के आलिंगन का सुख कोई बता नही सकता केवल महसूस कर सकता है वो भी पूर्ण रूप से बचपन में जब घर, खिलौनों , ओटले, छत और घर के सामने पड़ी रेत में छुपे छोटे-छोटे सीपों में रमा बचपन माँ की सुबह से शुरू होकर माँ कीरात में ख़त्म होता है। दरअसल रात भी मेरे लिए हुआ करती थी माँ तो जागती थी यह देखने कि कही मै अपने ही गीले परतो नही सो रहा। या मुझे बुखार तो नही। या फिर ये देखने कि मैंने चादर ओढी है या नही। लेकिन सुबह माँ सबसे पहले उठजाती थी । मुझे ये इसलिए पता है क्योकि माँ के अलावा मैंने घर के सब लोगो को कभी न कभी नींद से उठते देखा है। माँको भी देखा है दोपहर की नींद से उठते जब किचन में बर्तन गिरने कि आवाज़ पर बिल्ली के दूध पी जाने के डर से वो चौककर उठा करती थी। माँ हर रोज़ सुबह झाडू लगाती थी और मुझे लगता था कि ये माँ का शौक है क्योकि हमारे कच्चे घरको धूल रहित कर पाना असंभव था। पर हाँ माँ ने अपनी कोशिश कभी न छोडी और न ही कभी अधिक एहसास होने दियाकि घर कच्चा है और पडौसी का घर हमसे बेहतर है। ग्रह-स्वामिनी अपने घर की भद्द देख ले यह उसे बर्दाश्त नही। वैसे घरभी कोई छोटा नही , २० लोगो का कुनबा था और इस घर के हर काम को बारीकी से पूरा करना मेरी माँ के जीवन काएकमात्र उद्देश्य।

माँ रोती भी थी। कई बार जब दादी उनपर चिल्लाती या ताई उनपर रौब जमाती या चाचा या घर का कोई भी सदस्य । माँ कोदुत्कारने का जन्मसिद्ध अधिकार सब लेकर आए थे। कभी-कभी मेरे पिता का हाथ भी उठता था। तब माँ बहुत लड़ती थी , पिता के ऊपर बहुत चिल्लाती थी। रोती जाती चिल्लाती जाती। मै भी रोता था।

लेकिन अगले दिन फिर बर्तन मान्झकर कमरे में आती और मै रोज़ की तरह उनकी गीली साड़ी से लिपट जाया करता।
कभी-कभी अगर थकी न हो तो नीचे झुककर चूम भी लिया करती। फिर मै उन्हें अपने पास ही बैठा लेता जैसे कि जाने कब से मन ही मन बर्तन खत्म होने का इंतज़ार कर रहा हूँ।

खांचे

जाने क्यो वो हर चीज़ जिसे मै आज तक सच समझता था धुंधलाई सी नज़र आ रही है... मेरी दुनिया तो यही थी न...फिर आज क्यो मुझे आकाश को देखने की ज़रूरत पड़ती है... क्यो आज वो दुनिया जिसे मै जीतने निकला था पाने काबिल नही रही... क्यो क्षितिज पर तनी सीमाए मुझे छोटी लगती है... दुनिया इतनी छोटी तो कभी नही थी...
फिर लगा शायद मेरा उत्तर सापेक्षता हो... मतलब कि everything is relative...
पहले कभी इस दुनिया से बड़ा कुछ देखा ही नही था... या यूँ कह लो कि पहले कभी इस दुनिया के छुटपन का ज्ञान नही था... सबकुछ कितने छोटे खांचो में समा जाने लायक...
भावनाओं के खांचे, प्रभावों के खांचे, अंहकार का खांचा ऐसे ही कुछ चंद गिनती के खांचे.. कुछ खांचो में निर्वात भी पलता था..शायद ये सबसे गहरे खांचे थे... मन एक खांचे से दूसरे खांचे में कूदता रहता है... और हम इसे जटिल जीवन कहते है... इन सभी खांचो में हम कही नही होते ... ऐ सांचे हमारी दुनिया होते है.... तो मतलब हम कभी अपने आप में होते ही नही है... शायद मै हूँ... इसका भान भी विरले होता है...
अतृप्त व्याकुल मन बस भटकता रहता है... खांचे बदलता रहता है... और हम इसे जटिल जीवन कहते है...
and then comes the famous phrase "happiness can only be pursued"...

पर वे कुछ खाली लम्हे जो हमें निर्वात के खांचे में ले जाते है सबसे खूबसूरत होते है... क्योकि तब अनजाने ही एहसास हो जाता है कि happiness need not be pursued its your self.... its the Dimension of your existence...
इन सारे खांचो में प्यार का कोई खांचा नही होता... क्योकि प्रेम से सबकुछ बना है.... हम हमारा मन और हाँ ये सरे खांचे भी प्रेम का रूप है... अच्छा या बुरा... beautiful or distorted... but it is love...

अपने अन्दर के एहसास का वो एक क्षण तुम्हे अनंत से मिलाता है.... और तब मन सच कि समाओ के परे कुछ खोजने लगता है....
और यही खोज हमें एहसास दिलाती है ........LIFE IS SO BEAUTIFUL...

Saturday, January 10, 2009

मै छोड चुका

मै छोड चुका
तो छोड चुका

प्रिये प्रेम के इस पथ पर
हमको चलना था साथ मगर
हो साथ तेरा हो साथ मेरा
ये राहे साथ नही देती

तन्हा राहो से दर्द भरा
संबंध निभाने से अच्छा

मै तोड चुका
तो तोड चुका

जैसे-जैसे सांसे घटती
ये राहे बंटती जाती है
नाकाम मेरी नज़रे होती
दूरी यूं बढती जाती है

अब किसे याद कि
कभी तुम्हारा
हाथ भी थामा था हमने

वादो के शव पर आस बहा
मुंह मोड चुका
तो मोड चुका